Thursday, July 11, 2013

शान्ति के सूत्र

अध्यात्म के पास शांति का सूत्र है |
वह है -- निस्पृही बनो, लालसा को सीमित करो |
-----------------------------------------------
शान्ति का दूसरा सूत्र है -- ममकार कम करो |
' मेरा ' शब्द को कम करो |
भावना को सीमित करो " यह मेरा है "
-------------------------------------
शान्ति का तीसरा सूत्र है -- निरहंकार |
अहंकार अशांति पैदा करता है |
बड़ा बनने की भावना है,
पूरी नहीं हो रही है,
मन में अशांति पैदा हो गई |
बहुत तनाव में रहता है |
-----------------------
अध्यात्म की दृष्टि में बड़ा आदमी वही है,
जो अकिंचन है |
---------------
जो स्पृहा को सीमित रखता है,
ममकार को सीमित करता है और
अहंकार को भी संतुलित करता है;
वह व्यक्ति शान्ति को प्राप्त हो सकता है |
-----------------------------------------
सामाजिक प्राणी सीमाकरण और संतुलन से शांति प्राप्त कर सकता है |

No comments:

Post a Comment